अच्छा करो, तो ,अच्छा हो (भाग - 4) मित्रों ,आज हम बात करते है संतुष्टि के बारे में ,जिसके लिए लगभग दुनियाँ के सभी जीव-जन्तु बीकल दिखाई देते है। जीव-जन्तुओं पर हम चर्चा कभी बाद में करेंगे,पर मानव पर चर्चा आज किया जाना जरुरी हैं। दोस्तों हम सभी देखते है कि आज का मानव समाज किस प्रकार से अपने विभिन्न क्रिया कलापों से अपने को संतुष्ट करने का प्रयास करता दिखाई देता है। किसी के पास अगर एक घर है तो वह दूसरे घर के लिए ,किसी के पास एक गाड़ी है तो वह दूसरी गाड़ी के लिए ,कोई एक समय में एक व्यंजन खा लेता है तो दूसरे समय ,दूसरे व्यंजन के लिए परेशान ही दिखाई दे रहा है अर्थात हम कह सकते है कि आज का मानव किसी भी स्थित में संतुष्ट और व्यवस्थित नही दिखाई देता हैं। आप और हम सभी इसी में लगे हुए है कि आज यह मिल जाए तो काम बन जाये परन्तु जैसे ही एक बात बनती कि दूसरी के लिए परेशान हो जाते है और यह क्रम अब टूटने का नाम ही नही लेता। इसलिए अब सायद आप भी यह कहने को विचार कर रहे होंगे कि जीवन का नाम ही असतुष्टि है मगर ऐसा नही है। आप जानते होंगे कि दुनियाँ में जिन महान लोगों के नाम लिया जाता है वह सभी लोग अपने जीवन को केवल संतुष्टी पूर्वक जीया ही नही बल्कि संतुष्टी पूर्वक मृत्यु को भी प्राप्त किया।मित्रों आप सब को याद होये पुरानी कहावत है कि ''अंत भला तो सब भला '' और मैं इसी बात को थोड़ा दूसरे तरीक़े से ,थोड़ा बृहद रूप से कहता हूँ। '' दोस्तों मुझ पर एक एहशान करना मेरे मरने के बाद मेरा एक काम करना। . मुझे अभी कई काम करना है जिंदगी ही नही मौत को भी आसान करना है''। दोस्तों कहने का तात्पर्य यह है कि अगर इस इस दुनियाँ में भगवान ने कुछ करने को भेजा है तो सन्तुलित तरीके से और सयमित हो कर ही करें ताकि कभी भी कोई काम करने के पश्चात जीवन में कभी भी सोचे तो ऐसा न महशूस हो कि कुछ गलत हुआ तभी जाकर आप की पूरी जीवन यात्रा सुख पूर्वक अंत को प्राप्त होगी।
विचारों की शक्ति विचारों की शक्ति मित्रों ,इस लेखन को पढ़ने पर सबसे पहले हमारे मन में प्रश्न आता हैं कि विचार हम किसे कहते हैं ? मित्रों, आप सब ने महसूस किया होगा कि हमारा मस्तिष्क निरंतर किसी न किसी परिकल्पना में लगा रहता है या हम कह सकते है कि हम सभी के मनस पटल पर निरंतर कुछ ख्याली तरंगे उठती रहती हैं। हमारे मन में समय ,परिस्थिति और आवश्यकता के अनुरूप कुछ न कुछ ख़्याल हर समय चलते रहते है जिसमे से बहुत से ख़्याल अर्थात सोच समय, परिस्थिति और आवश्यकताओ के साथ ही समाप्त हो जाते है परन्तु कुछ सोच हमारे मन मस्तिष्क में बने रह जाते है और उन सोचों का हमारे मन पर इतना गहरा प्रभाव होता है कि हमारा मस्तिष्क उन्ही को आधार बनाकर जीवन के छोटे-बड़े फैसले लेने लगता है उन्हे...
Comments
Post a Comment
thanyou for comment